नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। नवरात्र के पहले दिन जिला महिला अस्पताल में 11 बच्चियों ने जन्म लिया। नवरात्र में देवी पूजन के साथ अष्टमी व नवमी को कन्या का पूजन भी होता है। ऐसे में नवरात्र में पैदा होने वाली कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है।
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुधा ने बताया कि शनिवार को अस्पताल में 18 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। जिसमें 11 बालिकाएं और सात बालक शामिल हैं। सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं। बताया कि नवरात्र पर घरों में कन्या का जन्म मां दुर्गा का रूप माना जाता हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने डिलीवरी होने का भी इंतजार किया।