नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने दीपावली के पर्व पर जिलाधिकारी आवास में गाय के गोबर से निर्मित दीये जलाने को प्राथमिकता दी है। ज्ञातव्य है कि जनपद के ग्राम सभा भोपुर, वि0ख0 जहाँगीराबाद में स्थापित अस्थाई गौ आश्रय स्थल पर गौवंश के गोबर से ग्राम प्रधान हरीश कुमार द्वारा दीपावली पर्व हेतु दीपक, विभिन्न देवताओं की मूर्ति, गमलों आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इनके निर्माण में गाय के गोबर को पीसकर इसमें कई चीजों का मिक्सचर/प्रीमिक्स मिलाकर इन उत्पादों को तैयार किया जाता है। गोबर को पीसने के लिए पृथक से एक मशीन भी खरीदी गयी है। गाय के गोबर से निर्मित दीयों की मांग बढ़ रही है, जिसके सापेक्ष इनका उत्पादन बढाये जाने की आवश्यकता हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा अपने आवास पर गाय के गोबर से निर्मित दीयों को जलाये जाने को वरीयता दी गयी है, इससे निश्चित ही और लोग भी प्रेरित होंगे।