Home Breaking News रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्‍तरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Breaking NewsUttrakhandराजनीतिराज्‍य

रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्‍तरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Share
Share

विकासनगर। युवा कांग्रेस विकासनगर के कार्यकत्‍ताओं ने अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में एक ही महिने में रसोई गैस सिलेंडर पर दो बार बढ़े 100 रुपये के विरोध में बाबुगढ़ चुंगी पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

इस दौरान यश शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में देश गर्त की ओर जा रहा है। आमजन का जिना मुश्किल हो गया है। महंगाई की मार से जनता त्रस्त हो गई है। भाजपा के शासन में रोज रोज महंगाई बढ रही है, राशन पानी तेल सब महंगा हो गया है। बेरोजगारी चरम पर है ओर भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। भाजपा देश का सारा कारोबार अंबानी और अडानी को सौंप देना चाहती है।

किसान युवा सब भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं। रोज रोज जनता के ऊपर नए नए कानून थौपे जा रहे हैं। तानाशाही चरम पर है किसान और युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। इस मौके पर सुंदर सिंह चौहान, साहिल पठान, साकिब, विनोद, विशाल, रुचिन, साक्षी, फातिमा, सुनैना, समीर, अशवनी, प्रशांत, नौशाद, रियाज, जैनब, शैलेश, रौनक, मोहित और शाविर आदि मौजूद थे।

See also  बैक्टीरिया वायरस से बचाव के लिए खुद के साथ घर को साफ़ रखना भी है जरूरी, जान लें जरुरी टिप्स
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

वीर सावरकर अपमान मामला : राहुल गांधी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द करने पर शुक्रवार को सुनवाई

नई दिल्ली। विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद...

Breaking Newsव्यापार

पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में ताबाही, 2000 अंक से ज्यादा गिरा पाकिस्तान KSE

नई दिल्ली: पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) गुरुवार को तेजी से नीचे कारोबार कर...

Breaking Newsखेल

विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक साथ क्रिस गेल-बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़कर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली

बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग...