Home Breaking News दो अज्ञात शवों का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अन्तिम संस्कार
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

दो अज्ञात शवों का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अन्तिम संस्कार

Share
Share

बुलन्दशहर। थाना कोतवाली नगर के अलग-अलग स्थानों पर मिले दो अज्ञात शवों की शिनाख़्त नहीं हो पाने पर सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा भूतेश्वर श्मशान घाट पर विधिवत अन्तिम संस्कार किया गया।

3 दिन पूर्व बुलन्दशहर के थाना कोतवाली नगर के काला आम चौकी क्षेत्र की रेसकोर्स कॉलोनी के निर्माणाधीन भवन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था, तथा खुर्जा गेट चौकी के अंतर्गत वलीपुरा नहर में भी पानी में बहता हुआ एक लावारिस अवस्था में एक शव बरामद हुआ था। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद भी उक्त शवों की पहचान नहीं हो सकी।

कोतवाली नगर पुलिस ने सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के भूतेश्वर श्मशान घाट पर पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का विधिवत अन्तिम संस्कार किया गया।

इस पुण्य कार्य में पुलिस कांस्टेबल विनीत राणा, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव सवदेश चौधरी, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, जिला सह संयोजक पिंटू गूर्जर, नगर संयोजक विकास सिंह, शैलकान्त दुबे, प्रशान्त सक्सेना, सोनू राघव सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर – नीरज शर्मा

See also  स्थाई रैन बसेरों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...