Home Breaking News लखनऊ नगर निगम द्वारा पूर्व वर्षो की भाँति पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का आयोजन
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

लखनऊ नगर निगम द्वारा पूर्व वर्षो की भाँति पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का आयोजन

Share
Share

लखनऊ नगर निगम द्वारा पूर्व वर्षो की भाँति पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का आयोजन दिनांक 20 व 21 फरवरी, 2021 को पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय ‘ई’ पार्क, महानगर लखनऊ में किया गया है।

आज दिनांक 20.02.2021 को पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मा. उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. दिनेश शर्मा जी द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर मा. महापौर श्रीमती संयुक्त भाटिया, नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष माननीय कार्यकारिणी श्री रजनीश गुप्ता संबंधित वार्ड के माननीय पार्षद श्री शैलेंद्र सिंह बल्लू एवं अन्य माननीय पार्षद गण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मा. महापौर जी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया गया अध्यक्ष के रूप में सम्बोधित करते हुए शुभकामनाएं दी गयी।

नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में आये अतिथिगण तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की गयी। माननीय महापौर जी द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला के कार्यक्रम की सराहना की मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा जी द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय द्वारा प्रारम्भ की गयी पुष्प प्रदर्शनी को वर्तमान महापौर जी द्वारा जारी रखना एक सराहनीय कार्य है। डा. राय के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सरल एवं मृदुल व्यवहार को स्मरण किया गया। इस अवसर पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय की पत्नी भी उपस्थित रही जिसको मुख्य अतिथि द्वारा इस कार्यक्रम के लिए भाग्यशाली बताया गया।

अवगत कराया गया कि पुष्प प्रदर्शनी में निम्नलिखित विभागो द्वारा प्रतिभाग किया गयाः-

See also  मुकुल गोयल बने रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष

1. सीमैप
2. पुलिस रेडियो मुख्यालय
3. राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ
4. लखनऊ विकास प्राधिकरण
5. आवास विकास परिषद
6. होटल क्लार्क अवध
7. भोला नर्सरी
8. सेंट फ्रासिंग स्कूल
9. नारायन इंटरप्राइजेज
10. अंशु इंटर प्राइजेज
11. ग्रीन स्माइल सोसायटी पार्क
12. विराट खण्ड-2 रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन
13. लखनऊ नगर निगम के पार्क

उपरोक्त समस्त को मिलाकर प्रदर्शनी में कुल 783 प्रविष्टियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

चित्रकला प्रतियोगिता में निम्नलिखित द्वारा प्रतिभाग किया गया :-

1. लामार्टिनियर कालेज
2. बाल विद्या मंदिर, चारबाग
3. अमीनाबाद इंटर कालेज
4. म्युनिस्पिल गर्ल्स इंटर कालेज, कश्मीरी मोहल्ला
5. स्टडी हॉल
6. चिल्ड्रेन पैलेस
7. जनता इं. कालेज, आलमबाग
8. माउंटफोर्ड इंटर कालेज
व अन्य कालेज के विद्यार्थियों द्वारा मिलाकर कुल 115 प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।

नगर आयुक्त द्वारा पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला के आयोजन व व्यवस्था को उत्तम बताते हुए समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया। प्रतियोगिताओं का परिणाम कल दिनांक 21 फरवरी, 2021 को जारी किया जायेगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा

श्रीनगर। चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए, प्रदेश सरकार ने इस...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

चारधाम यात्रियों की संख्या में हो रहा है इजाफा- महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, 30 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से मुक्त

नोएडा। प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर...