Home Breaking News करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का बयान, कहा- जो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं उन्हें अपने खर्चे पाकिस्तान भिजवाएगी करणी सेना
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का बयान, कहा- जो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं उन्हें अपने खर्चे पाकिस्तान भिजवाएगी करणी सेना

Share
Share

अलीगढ। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग जिन्ना की तस्वीर का समर्थन करते हैं, उन्हें करणी सेना पाकिस्तान जाने का खर्च देगी और पाकिस्तान के बॉर्डर तक छोड़कर भी आएगी। यह बात रविवार को करणी सेना के जिला स्तरीय अधिवेशन में सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के हरियाणा प्रदेश के प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही।

करणी सेना का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को अलीगढ़ में जीटी रोड स्थित एक लॉज में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रवाद का समर्थन करते हैं। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर होने पर कहा कि जब जिन्ना को पाकिस्तान दे दिया गया तो भारत में उनकी तस्वीर क्यों, करणी सेना इसका विरोध करती है। इससे पहले महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने करणी सेना के सदस्यों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव उमेद सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा बाबी पारीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह तंवर, सुभाष राठौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव महिला रुचिका अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संदीप सिंघल, राष्ट्रीय पदाधिकारी ठा. मुकेश रावल, राष्ट्रीय महासचिव युवा राखी गर्ग, जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रखर अग्रवाल, मंडल महामंत्री पारुल चौधरी,गौरव चौहान, विक्रम ठाकुर विवेक तोमर, मोहित, बादल तंबर आदि मौजूद थे।

करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के हरियाणा प्रदेश के प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू दोपहर करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे से जनपद की सीमा में आए। जहां सबसे पहले टप्पल में राष्ट्रीय पदाधिकारी ठा. मुकेश रावल, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रखर अग्रवाल, मंडल महामंत्री पारुल चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद खैर, लोधा में स्वागत हुआ। पीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पौधरोपण किया। प्राचीन खेरेश्वर धाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी टीम ने जलाभिषेक किया। यहां जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

See also  चलती ट्रेन में महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया निलंबित, पढ़िए पूरी खबर
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...