Home Breaking News असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.74 लाख लोग प्रभावित
Breaking Newsअसमराज्‍यराष्ट्रीय

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.74 लाख लोग प्रभावित

Share
Share

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को बिगड़ गई। इसके चलते एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, 18 जिलों में बाढ़ से लगभग 5.74 लाख लोग प्रभावित हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरीगांव जिले के भूरागांव सर्कल में एक बच्चा डूब गया। एएसडीएमए ने कहा कि 18 जिलों में 5,73,900 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। नलबाड़ी 1.1 लाख से अधिक लोगों के साथ सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

पीएम मोदी ने सीएम हिमंता बिस्व सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जाना। स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले भी लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करता हूं।

पीएम ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री सरमा ने भी प्रधानमंत्री से बात करने की जानकारी देते हुए इंटरनेट मीडिया पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री ने आज फोन पर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की और इस आपदा से निपटने के लिए असम को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

See also  नॉएडा में वैक्सीन की कमी के कारण कल नहीं लगाया जाएगा कोविशील्ड टीका

एएनआइ के अनुसार, महाराष्ट्र के चालीसगांव और जालगांव जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालीसगांव के विधायक मंगेश चौहान ने बताया कि भारी बारिश के कारण चालीसगांव के 10 गांवों में बाढ़ आ गई है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...