Home Breaking News तालिबान ने महिलाओं को अधिकार देने का फरमान किया जारी, कहा-महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं, आजाद इंसान
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

तालिबान ने महिलाओं को अधिकार देने का फरमान किया जारी, कहा-महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं, आजाद इंसान

Share
Share

अफ्गानिस्ताना में तालिबान सरकार ने कहा है कि महिलाओं को संपत्ति नहीं माना जाना चाहिए। महिलाओं के अधिकारों को लेकर तालिबान ने एक फरमान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि महिलाओं शादी के लिए सहमति दे सकती हैं। बता दें कि दुनिया के कई देश तालिबान शासन के लौटने के बाद से महिलाओं को उचित अधिकार दिए जाने की अपील कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट मुताबिक तालिबान ने कहा है कि महिला कोई संपत्ति नहीं है बल्कि एक महान और आजाद इंसान है। कोई उसे शांति या दुश्मनी खत्म करने के लिए किसी को नहीं दे सकता है। तालिबान प्रवक्ता जबीहिल्लाह मुहाजिद ने कहा है कि महिलाओं को शादी के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

जबीहिल्लाह ने आगे बताया है कि विधवाओं का अपने दिवंगत पति की संपत्ति में हिस्सा होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि कोर्ट को फैसले लेते वक्त इन नियमों को ध्यान में रखना चाहिए और धार्मिक मामलों और सूचना मंत्रालयों को इन अधिकारों को बढ़ावा देना चाहिए।

पिछले तालिबान शासन के दौरान अफगानिस्तान में महिलाओं पर भयंकर अत्याचार हुए थे। महिलाओं को बिना एक पुरुष रिश्तेदार और पूरे चेहरे और सिर को ढके बिना घर से निकलने पर बैन लगा दिया गया था। लड़कियों को तालिबान द्वारा स्कूल जाने तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मौजूदा तालिबान शासन ने कुछ प्रदेशों में लड़कियों के लिए हाई स्कूल खोलने की इजाजत दी है लेकिन कई महिलाएं और ह्यूमन राइट्स ग्रुप तालिबान के इस वादे को संशय की नजर से देखते हैं।

See also  सौतेले बेटे ने मां की जान ली: नशे में घर पहुंचे पुत्र को डांटा, कलयुगी बेटे ने गुस्से में पेट में घोंपा चाकू
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, NIA ने बिहार के मोतिहारी से पकड़ा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को कुख्यात खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर...

Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Aamir Khan को पीके बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट Vikram Gaikwad का निधन, अनुष्का शर्मा समेत सेलेब्स ने जताया शोक

मुंबई: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने पर्दे के पीछे के अपने सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों...

Breaking Newsव्यापार

कैट का बड़ा ऐलान, ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ 16 मई को दिल्ली में होगा सम्मेलन

नई दिल्ली: अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) 16 मई 2025 को नई दिल्ली...

Breaking Newsखेल

मोदी के युद्ध जुनून ने…शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, प्रधानमंत्री को लेकर की बेतुकी बातें

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया लेकिन फिर...