Home Breaking News वीडियो में गोली चलाते कैद हुआ दिल्ली पुलिस का सिपाही
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

वीडियो में गोली चलाते कैद हुआ दिल्ली पुलिस का सिपाही

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित लडपुरा गांव के समीप दिल्ली पुलिस के सिपाही दीपक निवासी सादुल्लापुर ने अपने जीजा नवीन को बीते बृहस्पतिवार की दोपहर तीन गोली मारी थी। एक गोली हथेली, दूसरी जांघ व तीसरी कंधे पर लगी थी। अब पता चला है कि गोली मारते हुए दिल्ली पुलिस का सिपाही वीडियो में कैद हो गया। वीडियो कोई और नहीं बल्कि पीड़ित नवीन स्वयं अपने मोबाइल से बना रहा था। उसको पूर्व से ही शक था कि उस पर हमला हो सकता है इस वजह से उसने मोबाइल में वीडियो चलाकर जेब में रख लिया था। यह बात आरोपित दीपक को नहीं पता चल पाई। मोबाइल के वीडियो के अलावा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में भी दीपक कैद हुआ है। पुलिस ने वीडियो को बतौर साक्ष्य केस में शामिल कर लिया है।

बता दें कि सादुल्लापुर गांव निवासी दीपक की बहन की शादी अस्तौली गांव निवासी नवीन से हुई थी। दीपक की बहन ने वर्ष 2020 में आत्महत्या कर ली थी। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति नवीन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वह जेल भी गया था। नवीन का पांच वर्षीय बेटा युवराज अदालत के आदेश पर कई दिनों से अपने ननिहाल पक्ष (दीपक) के पास था।

नवीन ने बेटे को वापस पाने के लिए कोर्ट में केस किया था। बीते बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने बच्चे को वापस नवीन को सौंपने का समझौता कराया। लडपुरा गांव में बच्चे को वापस सौंपा जाना था। दोनों पक्ष के लोग लडपुरा पहुंचे थे, तभी दो से तीन हमलावरों ने कुल 12 राउंड फायरिंग की जिसमें तीन गोली नवीन को लगी थी।

See also  AAP प्रवक्ता पर नोएडा में FIR दर्ज, ‘सांप्रदायिक’ टिप्पणी करने का आरोप

दिल्ली पुलिस में सिपाही व नवीन का साला दीपक वर्तमान में साइबर सेल में तैनात है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...