Home Breaking News नोएडा में स्कूज जा रही किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

नोएडा में स्कूज जा रही किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी

Share
Share

नोएडा। सेक्टर-32ए स्थित वेव सिटी के पास बुधवार सुबह स्कूल से जा रही 13 वर्षीय छात्रा के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को एक पेड़ का पत्ता तोड़ने के बहाने बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद अदालत ले जाने के दौरान उसने भागने की कोशिश की। पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, एक व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में रहता है। उनकी 13 वर्ष की बेटी है। वह सेक्टर-12 स्थित स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। छात्रा बुधवार सुबह साइकिल से अपने स्कूल जा रही थी। जब वह वेव सिटी के पास पहुंची तो एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने किशोरी से कहा कि उन्हें पूजा सामग्री के लिए पपीते के पेड़ का पत्ता चाहिए। पंडित ने बोला है कि पत्ता किसी लड़की के हाथ ही टूटना चाहिए। इस पर किशोरी उसकी बातों में आ गई। आरोपी उसे अपने साथ झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। तभी किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान थानाक्षेत्र के गांव मोरना निवासी 20 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अलीगढ़ के गांव इगलास का रहने वाला है। सनी घरों में साफ सफाई का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस शाम को आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे कोर्ट ले जा रही थी तभी भागने की कोशिश की। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

See also  भाजपा सांसद को धमकी, लश्कर-ए-खालसा बोला- पार्टी छोड़ दो वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार देंगे
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...