Home Breaking News छेड़खानी से परेशान राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका शव देख पिता बेहोश
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

छेड़खानी से परेशान राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका शव देख पिता बेहोश

Share
Share

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली में छेड़छाड़ से परेशान होकर राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी ने मौत को गले लगाया। उसने आत्महत्या कर ली। जागरण संवाददाता के मुताबिक, शाहबाद डेरी इलाके में बृहस्पतिवार की रात को राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खिलाड़ी की पहचान मोनिका के रूप में हुई है।

स्वजन का आरोप है कि मोनिका से बीते कुछ दिनों से पास का ही एक लड़का छेड़छाड़ कर रहा था। इसको लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। पुलिस को मोनिका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दरवाजा तोड़ने पर चला पता

मोनिका की मां अंजू ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दुकान पर थीं। रात को करीब सवा दस बजे जब वह घर आईं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर मोनिका ने फंदा लगा रखा था।

बेटी को फांसी पर लटकता देख पिता हुए बेहोश

अंजू ने बताया कि मोनिका को पास का ही एक लड़का छेड़ता था। इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी। कुछ दिनों पहले वह लड़का घर तक आ पहुंचा था। मोनिका के पिता रामचंद्र बेटी को फंदे से लटकते देखकर बेहोश हो गए थे।

लड़के से परेशान थी खिलाड़ी युवती

रामचंद्र ने बताया कि बिस्तर से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे शाहबाद डेरी का एक लड़का परेशान करता था। इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है। रामचंद्र ने बताया कि मोनिका ने उन्हें इस संबंध में बताया था। उन्होंने बच्चा समझकर इस बात को नजर अंदाज कर दिया था। अगर वह ध्यान देते तो ऐसा नहीं होता।

See also  प्रेमी के निकाह करते ही युवती ने माफ किया दुष्कर्म का गुनाह, ड़ी द‍िलचस्‍प है मुरादाबाद की ये प्रेम कहानी

राजस्थान से लौटी थी मोनिका

स्वजन ने बताया कि मोनिका कई राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण पदक समेत कई पदक जीत चुकी थी। बुधवार को ही वह राजस्थान से प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी थी। पुलिस प्राथमिकी कर जांच में जुट गई है।

Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

उर्वशी रौतेला का ‘मंदिर’ वाला दावा निकला झूठा, तीर्थ पुरोहितों ने जताई कड़ी नाराजगी

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर से...

Breaking Newsखेल

इन 5 खिलाड़ियों की वजह से घर पर बेइज्जत हुई RCB, चिन्नास्वामी में लगा दी हार की हैट्रिक

आईपीएल के जन्मदिन के मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का...