Home Breaking News आजादी के अमृत महोत्सव पर सोशल मीडिया पर छाए रहे CM योगी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

आजादी के अमृत महोत्सव पर सोशल मीडिया पर छाए रहे CM योगी

Share
Share

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश भर के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया के सभी मंचों से प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर सर्वाधिक पंसद किए गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ के संदेशों को सिर्फ ट्विटर पर ही 1.5 लाख से ज्यादा बार पसंद किया गया तो 22 हजार से ज्यादा बार इन्हें रीट्वीट किया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर किसी भी मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर योगी जितनी तवज्जो नहीं मिली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनहित से जुड़ी सूचनाओं एवं प्रदेश के नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया के सभी मंचों का उपयोग करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे हैं।

सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक 12 से 14 ट्वीट किए। इनमें उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना के अलावा प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक’ पाने वाले जवानों की सेवा, समर्पण और अनुशासन की सराहना की। साथ ही एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी व समग्र विकास हेतु बढ़ाई जा रही कार्ययोजनाओं व उनके सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया।

उनके सभी संवादों पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने हर्ष जताया और इसे अपने करीबियों के साथ भी साझा किया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के सभी मंचों मसलन, ट्विटर, फेसबुक, कू और इंस्टाग्राम पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। इन सभी मंचों पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है।

See also  विधायक अमिताभ बाजपेई का अनोखा प्रदर्शन, कार के ऊपर नाव बांधकर निकले, पुलिस ने काटा दो हजार का चालान

सोशल मीडिया मंचों पर सीएम योगी आदित्यनाथ काफी वर्षों से सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री रहते उनकी सक्रियता में और तेजी आई है। यदि बीते 15 दिन (1 अगस्त से 15 अगस्त) तक उनके पोस्ट की बात करें तो अकेले ट्विटर पर उन्होंने औसतन 15 से 16 ट्वीट प्रतिदिन किए हैं।

इनमें अधिकतर ट्वीट कॉमनवेल्थ गेम्स में विजेताओं को बधाई देने वाले रहे जबकि इनके अलावा मुख्यमंत्री के तमाम कार्यक्रमों, खास दिनों पर संवाद के अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से प्रदेशवासियों को अवगत कराया गया।

बता दें कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो हैंडल सक्रिय हैं। इन दोनों के जरिए प्रदेशवासियों से उनका संवाद होता रहता है। एक हैंडल योगी आदित्यनाथ के नाम से जबकि दूसरा हैंडल योगी आदित्यनाथ आफिस के नाम से सक्रिय है।

सोशल मीडिया के इन मंचों पर सक्रिय हैं सीएम योगी

  • मंच : फॉलोअर
  • ट्विटर : 2.12 करोड़
  • कू : 43 लाख
  • फेसबुक : 72 लाख

सीएम योगी आफिस हैंडल के भी लाखों फालोअर

  • ट्विटर : 75 लाख
  • फेसबुक : 72 लाख
  • कू : 45 लाख
  • इंस्टाग्राम : 37 लाख
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...

Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार

अलीगढ़: बहुचर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक स्थाई मोड़ पर पहुंच गया है. मडराक...

Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसएन सिंह अल्मोड़ा को मूल विभाग सिंचाई विभाग देहरादून भेज...