Home Breaking News Mukesh Ambani ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपए का किया दान
Breaking Newsव्यापार

Mukesh Ambani ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपए का किया दान

Share
Share

नई दिल्ली। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उनकी ओर से मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 1.5 करोड़ रुपये का दान किए गए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करता है।

उनके साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी पहुंची थी। मर्चेंट ने इस मंदिर के प्रांगण में मौजूद हाथी को खाना भी खिलाया और आशीर्वाद भी लिया।

इसके साथ आगे उन्होंने कहा कि मंदिर साल दर साल बेहतर होता जा रहा और इस पर सभी भारतीय काफी गर्व करते हैं।

श्रीनाथजी मंदिर भी गए थे

अंबानी परिवार को काफी धार्मिक माना जाता है। इससे पहले अंबानी परिवार सोमवार को राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थिति श्रीनाथजी मंदिर भी गया था। उन्हें कई बार परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए भी देखा गया है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में आता है। मुकेश अंबानी की संपत्ति फिलहाल 92.2 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

See also  बैली बटन को संक्रमण से कैसे साफ करके छुटकारा पाया जा सकता है, जानिए
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...