Home Breaking News नौकरी देने में भारत का रक्षा विभाग अव्वल, अमेरिका और चीन जैसे देश भी छूटे पीछे
Breaking Newsराष्ट्रीय

नौकरी देने में भारत का रक्षा विभाग अव्वल, अमेरिका और चीन जैसे देश भी छूटे पीछे

Share
Share

हेमबर्ग। भारत का रक्षा मंत्रालय दुनिया का सबसे बड़ा एंप्लॉयर है। कर्मचारियों के लिहाज से रक्षा मंत्रालय दुनिया के किसी भी संगठन से बड़ा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय रक्षा मंत्रालय 29.2 लाख लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा एंप्लॉयर (नियोक्ता) है। इसमें संयुक्त सक्रिय सेवा कर्मी, रिजर्व सैनिक और नागरिक कर्मचारी शामिल हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग दूसरा सबसे बड़ा एंप्लॉयर

जर्मनी स्थित निजी संगठन स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े एंप्लॉयर में भारतीय रक्षा मंत्रालय भी शामिल है। 2022 में दुनिया भर में सबसे बड़े कार्यबल वाले एंप्लॉयर (नियोक्ताओं) को लेकर स्टेटिस्टा इन्फोग्राफिक ने एक रिपोर्ट जारी की जिसके अनुसार, भारतीय रक्षा मंत्रालय के बाद अमेरिकी रक्षा विभाग दूसरा सबसे बड़ा एंप्लॉयर हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग 2.91 लाख लोगों को रोजगार देता है।

बता दें कि स्टेटिस्टा एक निजी संगठन है जो दुनिया भर में विभिन्न मुद्दों के बारे में डेटा और आंकड़े प्रदान करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, दुनिया के सबसे बड़े एंप्लॉयर (नियोक्ताओं) के लिए रैंकिंग के टॉप पर भारत का रक्षा मंत्रालय है। भारतीय रक्षा मंत्रालय में सक्रिय सेवा कर्मियों, रिजर्व सैनिकों और नागरिक कर्मचारियों को मिलाकर, कुल कर्मचारियों की संख्या 29 लाख है। वहीं दूसरे नंबर अमेरिकी रक्षा विभाग है।

चीन भी पीछे

बाजार और उपभोक्ता डेटा में विशेषज्ञता रखने वाली हैम्बर्ग स्थित फर्म ने कहा, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी जिसमें नागरिक पद शामिल नहीं है, लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार देता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिकी रक्षा विभाग के चीनी समकक्ष, केंद्रीय सैन्य आयोग में 68 लाख लोग कार्यरत हो सकते हैं। हालांकि, ये आंकड़ा इस सूची में शामिल होने के लिए पर्याप्त रूप से विश्वसनीय नहीं माना गया हैं।

See also  EWS कोटे पर SC ने लगाई 4-1 से मुहर, जारी रहेगा गरीबों को 10 फीसदी का आरक्षण; क्या बोले जज

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की किसी भी कंपनी में वालमार्ट से ज्यादा कर्मचारी नहीं हैं। स्टेटिस्टा का हवाला देते हुए, “यूएस रिटेल दिग्गज की नवीनतम जानकारी ने यह आंकड़ा 23 लाख के बड़े पैमाने पर रखा है। बता दें कि अमेजन 16 लाख कार्यबल के साथ दूसरे स्थान पर है।”

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खर्च करने वाले ये 5 देश

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआइपीआरआइ) के अनुसार, 2021 में पांच सबसे बड़े खर्च करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस थे। 2021 में अमेरिकी सैन्य खर्च 8 करोड़ 1 लाख था, जबकि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खर्च करने वाले चीन ने अपनी सेना को अनुमानित रूप से 2 करोड़ 93 लाख आवंटित किए। इस बीच, एसआइपीआरआइ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का 7 करोड़ 66 लाख का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...