Home Breaking News चीकू खाने के जबरदस्त फायदे, सुन रोजाना खाने के लिए हो जाएंगे मजबूर
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

चीकू खाने के जबरदस्त फायदे, सुन रोजाना खाने के लिए हो जाएंगे मजबूर

Share
Share

नई दिल्ली। ठंड का मौसम अपने साथ लाता है पोषण से भरपूर कई स्वादिष्ट सब्ज़ियां और फल। इनमें से एक चीकू भी है, जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है। रसीला चीकू न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, इसके स्वास्थ्य से जुड़े फायदे भी कई हैं। चीकू मेक्सिको से आया फल है, जिसे खाने के फायदे आपको हैरान कर सकते हैं।

चीकू को प्रेग्नेंसी में फायदेमंद बताया जाता है, साथ ही ये वज़न को कंट्रोल करने के साथ शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानें कि ठंड के मौसम में चीकू क्यों ज़रूर खाना चाहिए?

1. सर्दी और खांसी से परेशान हैं, तो चीकू इसके लिए किसी रामबाण दवा से कम नहीं है। यहां तक कि इससे पुरानी खांसी भी ठीक हो सकती है।

2. चीकू में एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर को बीमार पड़ने से बचाते हैं।

सात साल पहले जिस लड़की की हत्या के आरोप में शख्स गया था जेल वो मिली ‘जिंदा’, जांच शुरू

3. चीकू का सेवन आपके दिमाग को शांत रखने का काम करता है, जिससे तनाव कम होता है।

4. चीकू नियमित तौर पर खाने से हड्डियां भी मज़बूत बनती हैं। चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए बेहद ज़रूरी होती है।

5. अगर आपको अक्सर कब्ज़ रहता है, तो आपको चीकू ज़रूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर न सिर्फ कब्ज़ को दूर करता है, बल्कि दूसरे संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देता है।

6. चीकू में ग्लूकोज़ की मात्रा भी अच्छी होती है, जो शरीर को फौरन ऊर्जा देने का काम करता है। अगर आप रोज़ाना एक्सरसाइज़ करते हैं, तो आपको पर्याप्त ऊर्जा के लिए चीकू ज़रूर खाना चाहिए।

See also  गंगा सप्तमी के दिन बन रहे हैं तीन अत्यंत शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

7. चीकू एंटी-कैंसर भी होता है, जो विटामिन-ए और बी से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं।

8. चीकू में विटामिन-ए की मात्रा भी अच्छी होती है, इसलिए इसे खाने से आंखें हेल्दी रहती हैं।

9. चीकू में लेटेक्स काफी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसका सेवन दांतों की कैविटी में भी फायदा पहुंचाता है।

10. चीकू के फल के बीज को पीस कर खाने से गुर्दे की पथरी पेशाब में निकल जाती है। साथ ही यह गुर्दे की बीमारी से भी बचाता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके बारे में ज़्यादा जानकारी या फिर इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...