Home Breaking News योगी सरकार के बजट में जनता को क्या मिला? 10 प्वाइंट में पढ़ें बड़ी बातें
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

योगी सरकार के बजट में जनता को क्या मिला? 10 प्वाइंट में पढ़ें बड़ी बातें

Share
Share

लखनऊ। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी से संगठित अपराध का सफाया हो गया है। प्रदेश सिर्फ विकास की ओर बढ़ा है। आज दूसरा बजट पेश किया। कहा कि हमारा ध्यान बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर है और हमारा लक्ष्य 1 ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था हासिल करना है।

यूपी में 8 IAS अधिकारियों का तबादला, 4 जिलों के डीएम भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

महिलाओं के लिए बजट में ये रहा खास…

  • बालिकाओं के प्रति आमजन की सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु संचालित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के अन्तर्गत प्रति लाभार्थी को रु० 15,000 तक की धनराशि से लाभान्वित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 हेतु 1050 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  • सभी वर्गों की पुत्रियों की शादी हेतु संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु 600 करोड रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना हेतु 150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  • ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए महिला सामर्थ्य योजना के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गठन किया जाता है। योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2023-2024 के बजट में 83 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  • निराश्रित विधवाओं के भरण-पोषण अनुदान योजनान्तर्गत वर्तमान में 32 लाख 62 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। इस हेतु वर्ष 2023 2024 के बजट में 4032 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित हैं।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि संचालित हैं।
  • प्रदेश में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत अक्टूबर, 2022 तक 95 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया गया। मिशन इन्द्र धनुष के अंतर्गत 36 लाख 82 हजार से अधिक बच्चों एवं 10 लाख 31 हजार से अधिक गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया।
  • प्रदेश में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनश्चित करने हेतु 03 महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जा रहा है।
See also  छात्रा को दूसरे युवक से बात करता देख बौखलाया प्रेमी, रास्ते में प्रेमिका को रोका, फिर घोंटाने लगा गला, वीडियो वायरल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

चाय ठंडी लाने पर बीमाकर्मी को टोकना भारी पड़ा, आग बाबूला होकर सिर में मारी केतली, आरोपी अरेस्ट

नोएडा। नोएडा सेक्टर-18 के ओसियन कॉम्प्लेक्स की बीमा कंपनी में काम करने वाले...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

नोएडा की पुरानी इमारतें कितनी मजबूत, जुलाई से शुरू की जाएगी जांच

नोएडा शहर की पुरानी बहुमंजिला इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट इस साल जुलाई...

Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा

न्यू नोएडा की जमीनों पर लगेंगे बोर्ड, जमीन खरीदने पर होगा एक्शन

नोएडा। दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में विकसित होने...