नोएडा। नोएडा में राह चलते मनचलों ने लड़कियों को छेड़खानी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे है। सड़क से दो युवती गुजर रही है।
नोएडा के सेक्टर-62 में बाइक सवार मनचलों ने युवती से की छेड़खानी#NoidaPolice #Noida @noidapolice pic.twitter.com/XISCI6bt58
— Gautam Geetarjun (गीतार्जुन) (@GautamGeetarjun) June 3, 2023
बाइक सवार मनचलों ने युवतियों को गलत तरीके से छूआ। इससे युवती सहम गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-62 का बताया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर
गिरफ्तार होंगे आरोपित
पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपितों की तलाश की जा रही है। शांत और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पेट्रोलिंग भी की जाती है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।