Home Breaking News गगनयान मिशन को लेकर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट, यहां जानें क्या है तैयारी
Breaking Newsराष्ट्रीय

गगनयान मिशन को लेकर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट, यहां जानें क्या है तैयारी

Share
Share

अहमदाबाद। भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान ‘गगनयान’ के लिए मिशन इस साल अगस्त के अंत में चलेगा जबकि कक्षा में मानव रहित मिशन अगले साल भेजा जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यहां भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि गगनयान के लिए पहली और सर्वप्रमुख चीज यह है कि निरस्त किए गए मिशन को अंजाम तक पहुंचाया जाए।

Aaj Ka Panchang 23 June 2023: सिंह राशि में चंद्रमा, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

उसके लिए हमने परीक्षण वाहन नाम से एक नया राकेट बनवाया है जो श्रीहरिकोटा में तैयार है। क्रू माड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम के संयोजन की अभी तैयार हो रही हैं। उनके अनुसार, इसका पहला मिशन मानव रहित होगा। दूसरे मिशन में एक रोबोट को भेजा जाएगा और आखिरी मिशन में अंतरिक्ष में तीन एस्ट्रोनाट (अंतरिक्ष यात्री) भेजे जाएंगे।

इसरो प्रमुख ने बताया कि दूसरा मिशन अगले साल यानी 2024 में लांच किया जाएगा। यदि इसमें हम कामयाब हुआ तो इतिहास बन जाएगा। इस मिशन को 2022 तक पूरा होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसमें देरी हुई।

See also  कौन हैं सवीरा प्रकाश? हिंदू महिला, जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से लड़ रहीं चुनाव
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...