Home Breaking News बरेली में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बरेली में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल

Share
Share

बरेली में शनिवार रात के अंतिम पहर बहेड़ी के राजुपुर तिराहे पर मौजूद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बाइक सवार को रोका तो उसने गोली चला दी। वह शेरगढ़ की ओर भागा। बहेड़ी इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि शेरगढ़ थाना पुलिस के साथ टीम ने पीछा कर घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही भी मामूली घायल हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया।

आरोपी शीशगढ़ थाना के गांव सियाठेरी का निवासी सतीश जाटव है। सतीश पर 25 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित कर रखा है। पुलिस के मुताबिक सतीश ने बहेड़ी और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक लूट की तीन घटनाएँ करना कबूल किया। इनमें से दो मामलों में उसने बाइक सवार की हत्या कर दी थी। एक बाइक सवार गंभीर घायल हुआ था।

See also  केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा: अगर सेना सीमा तक मिसाइल लॉन्चर नहीं ले जा सकती तो फिर युद्ध कैसे लड़ेगी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...