Home Breaking News बाजार गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज किया गया
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बाजार गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज किया गया

Share
Share

लखनऊ। लहरपुर के मुसियाना में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोस गांव के तीन लोग, उसे घर से बुलाकर ले गए थे। विवाद के बाद बुजुर्ग को गोली मार दी। मृतक करीब तीन माह पूर्व जेल से रिहा होकर घर आया था फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपिताें की तलाश पुलिस दबिश दे रही है। मुसियाना में रहने वाला 60 वर्षीय सियाराम पुत्र बहोरी प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करता था। सोमवार की देर रात महसी निवासी गोवर्धन, नरेंद्र और रामहेत, उसे घर से बुलाकर लाए थे।

किसी बात को लेकर हुए विवाद में सियाराम को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवारजन पहुंचे, उस समय सियाराम जीवित था। परिवारीजन ने पुलिस को सूचना दी। सियाराम को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुखराम ने बताया कि रामहेत और गोवर्धन घर से बुलाकर लाए थे। गोली गांव के बाहर मारी गई। घायल अवस्था में मृतक ने भी इन लोगों का नाम लिया।

कुछ माह पहले जेल से रिहा हुआ था सियारामः सियाराम का रामहेत से पुराना विवाद था। कुछ माह पहले रामहेत की पत्नी ने सियाराम पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सियाराम को जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि सियाराम करीब तीन माह पहले जेल से रिहा हुआ था। हत्या की वजह बीमा कंपनी में जमा कराए गए रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई है। आरोपित रामहेत का मृतक से पुराना विवाद था।

See also  मदरसे के मौलाना ने दो बच्चों के पैर में जंजीर बांधकर लगाया ताला, जानें क्या है पूरा मामला

बेटे ने दर्ज कराया केसः कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया, मृतक सियाराम ने मरने से पहले अपने परिवारजन को आरोपितों के नाम बताए थे। बेटे राकेश की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपितों की तलाश हो रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...