Home Breaking News रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टनल का एक हिस्सा ढहा, 10 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Breaking Newsराष्ट्रीय

रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टनल का एक हिस्सा ढहा, 10 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share
Share

बनिहाल। जम्मू कश्मीर (Jammu And Kashmir) के रामबन के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खूनी नाला पर एक निर्माणाधीन चाक लेन की सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। सुरंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रामबन के उपायुक्त ने बताया कि इस दुर्घटना में 10 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। अभी तक एक व्यक्ति को बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने घटनास्थल की जानकारी ली और कहा ‘मैं लगातार डीसी के संपर्क में हूं। करीब 10 मजदूर मलबे में दबे। अन्य 2 को बचाया गया और चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव कार्य जारी है। नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सेना की ओर से तुरंत एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि सुरंग का यह हिस्सा आडिट के दौरान ढह गया। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सुरंग के आडिट का काम करने वाली कंपनी के लोग हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के सामने खड़ी बुलडोजर और ट्रकों सहित कई मशीनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार, रामबन के उपायुक्त मस्सारतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा मौके पर हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

See also  अब कबाड़ नहीं होंगे दिल्ली में पुराने वाहन, इलेक्ट्रिक में... केजरीवाल सरकार ने बनाया ये बड़ा प्‍लान
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...