Home Breaking News महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट काटा गया तो अंदर मिली पूरी बॉडी, कपड़े भी नहीं हुए थे खराब
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट काटा गया तो अंदर मिली पूरी बॉडी, कपड़े भी नहीं हुए थे खराब

Share
Share

मकास्सर (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था। गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।

अजगर के पेट में मिली 45 साल की महिला 

सुआर्डी ने कहा, उसके पति को उसका सामान मिला…जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया। हमें बड़े पेट वाले अजगर को देखते ही शक हुआ जिसके बाद वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फरीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा। फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया।

See also  DU छात्रा को सालभर से परेशान कर रहा था रेलवे कर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...