Home Breaking News Aaj Ka Panchang 11 February 2023: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

Aaj Ka Panchang 11 February 2023: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Share
Share

Aaj ka Panchang, 11 February 2023: आज शनिवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तथा षष्ठी तिथि है। पंचमी प्रातः 9.08 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 10.13 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 7.03 बजे से 8.31 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.47 बजे से 8.31 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.42 बजे से 2.26 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.10 बजे से 3.55 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.58 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.49 बजे से 11.12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.30 बजे से 9.54 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.29 बजे से 4.52 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.28 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज अर्द्धरात्रि बाद 1.40 बजे से अगले दिन सुबह 7.06 बजे तक सर्वार्थसिद्धि और रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.33 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा। अमृतकाल का समय सायं 6.54 बजे से रात्रि 8.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  Aaj Ka Panchang 16 May 2024 : आज सीता नवमी, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Todaynewsindia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

21वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से शुक्रवार...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

सोसायटी में महिला को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना पड़ा महंगा, पुलिस के भी छूटे पसीने

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसायटी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार चार्ज...