Home Breaking News Aaj Ka Panchang, 15 July 2023 : आज सावन शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

Aaj Ka Panchang, 15 July 2023 : आज सावन शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Share
Share

नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 15 July 2023: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग को अवश्य देखा जाता है। पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 15 जुलाई 2023, शनिवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। बता दें कि आज के दिन भगवान शिव को समर्पित श्रावन प्रदोष व्रत और श्रावन शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों में बताया गया है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसके साथ आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 15 July 2023)

सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त- 15 जुलाई रात्रि 08 बजकर 32 मिनट तक

सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ- 15 जुलाई रात्रि 08 बजकर 22 मिनट से

वृद्धि योग- 15 जुलाई सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक

मृगशिरा नक्षत्र- 16 जुलाई रात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 11 मिनट से सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 20 मिनट से शाम 07 बजकर 40 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक

See also  तेली बस्ती से फर्जी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

दिशा शूल- पश्चिम

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 16 जुलाई प्रातः 03 बजकर 52 मिनट से

चन्द्रास्त- शाम 05 बजकर 44 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

उर्वशी रौतेला का ‘मंदिर’ वाला दावा निकला झूठा, तीर्थ पुरोहितों ने जताई कड़ी नाराजगी

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर से...

Breaking Newsखेल

इन 5 खिलाड़ियों की वजह से घर पर बेइज्जत हुई RCB, चिन्नास्वामी में लगा दी हार की हैट्रिक

आईपीएल के जन्मदिन के मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का...