Home Breaking News आज कौन सी एकादशी है? पंचांग अनुसार जानें रविवार की तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

आज कौन सी एकादशी है? पंचांग अनुसार जानें रविवार की तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Share
Share

Aaj ka Panchang, 16 April 2023: आज रविवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे बरुथिनी एकादशी भी कहा जाता है। एकादशी सायं 6.14 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.51 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.16 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.01 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.04 बजे से 5.55 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह सायं 5.04 बजे से 7.55 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.12 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.55 बजे से 12.47 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.38 बजे से 2.29 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.21 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.10 बजे से 6.47 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, यूपी में हाई अलर्ट और धारा 144 लागू, सभी शहरों में पुलिस के फ्लैग मार्च का आदेश

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.15 बजे से 10.51 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.39 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.51 बजे से रात्रि 9.39 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 4.07 बजे से अगले दिन सुबह 6.02 बजे तक पुष्कर योग भी बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 9.26 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  इजराइली प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री जी से भेंट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...