Home Breaking News आज है सोमवती अमावस्या, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव की उपासना
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

आज है सोमवती अमावस्या, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव की उपासना

Share
Share

आज सोमवार को फाल्गुन माह की अमावस्या है। सोमवार को अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है। इसका धार्मिक ग्रंथों में अत्यधिक महत्व बताया गया है। आज से ही पंचक भी आरंभ हो रहे हैं। पूरे दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.00 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.22 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.10 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 6.32 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.57 बजे से 1.43 बजे तक एवं 3.13 बजे से 3.58 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.13 बजे से 3.58 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.11 बजे से 9.56 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.41 बजे से 11.27 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.12 बजे से 12.57 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 11.10 बजे से 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8.20 बजे से 9.45 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.00 बजे से 8.25 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.50 बजे से 11.15 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.57 बजे से सायं 6.22 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.34 बजे से 3.20 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 बजे से 1.04 बजे तक एवं अमृत काल दोपहर 2.38 बजे से 4.03 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  21 July Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

पत्नी ने मेरठ के नीले ड्रम की याद दिला पति को दी हत्या की धमकी, FIR

वाराणसी। ‘साहब बचाइए, पत्नी मेरी नौकरी के लिए साले के साथ मिलकर हत्या...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...