Home Breaking News Aaj Ka Panchang : आज शुक्रवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

Aaj Ka Panchang : आज शुक्रवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Share
Share

Aaj ka Panchang, 21 April 2023: आज शुक्रवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अथवा प्रथमा तिथि है। प्रतिपदा सुबह 8.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.54 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 8.15 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.26 बजे से 9.18 बजे तक एवं दोपहर 12.46 बजे से 1.38 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.26 बजे से 9.18 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.22 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.06 बजे से 5.58 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.35 बजे से 5.12 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.35 बजे से 9.12 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.27 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल सायं 6.14 बजे से 7.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  भारी बारिश से देहरादून के मालदेवता में आया मलबा , कई गाँवो का मुख्य सड़क से संपर्क टूटा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...