Home Breaking News आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, यहां पढ़ें पूरा पंचांग
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Share
Share

Aaj ka Panchang, 23 March 2023: आज गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि तथा दूसरा नवरात्रा है। द्वितीया सांय 6.20 बजे तक रहेगी। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.28 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.39 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.29 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 8.29 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.32 बजे से 7.58 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.15 बजे से 7.58 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.32 बजे से 12.15 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.58 बजे से 1.41 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.24 बजे से 3.07 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 1.14 बजे से 2.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.13 बजे से 10.34 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.28 बजे से 7.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.34 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.39 बजे से रात्रि 8.08 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11.53 बजे से 1.23 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  जंगल की आग 112 लोगों को मार डाला, 1600 बेघर, 1000 से ज्यादा घर खाक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

21वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से शुक्रवार...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

सोसायटी में महिला को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना पड़ा महंगा, पुलिस के भी छूटे पसीने

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसायटी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार चार्ज...