Navratri 2023 Havan Muhurat (नवरात्रि अष्टमी – नवमी हवन मुहूर्त 2023): हिंदू धर्म में हवन अथवा यज्ञ का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हवन करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। नवरात्रि में भी दुर्गा पूजा के बाद हवन करने का विधान है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी को हवन करते हैं तो कुछ नवमी पर। बता दें इस बार महा अष्टमी 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी (Maha Ashtami 2023) तो वहीं महा नवमी 23 अक्टूबर को पड़ेगी (Maha Navami 2023)। यहां आप जानेंगे नवरात्रि अष्टमी और नवमी हवन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
नवरात्रि हवन मुहूर्त 2023 (Navratri Havan Muhurat 2023)
नवरात्रि हवन के लिए अष्टमी व नवमी दोनों दिन शुभ है। दरअसल इस साल दोनों ही तिथि पर अग्निवास व सर्वार्थ सिद्ध योग मौजूद है। ऐसे में आप अष्टमी को यानि 22 अक्टूबर को पूरे दिन हवन कर सकेंगे। वहीं नवमी का हवन 23 अक्टूबर को सुबह से 05 बजकर 44 मिनट सायंकाल तक कर सकते हैं।
नवरात्रि अष्टमी हवन मुहूर्त 2023 (Navratri Ashtami Havan Muhurat 2023)
दुर्गा अष्टमी- 22 अक्टूबर 2023, रविवार
अष्टमी तिथि प्रारम्भ – 21 अक्टूबर 2023 को 09:53 PM बजे
अष्टमी तिथि समाप्त – 22 अक्टूबर 2023 को 07:58 PM बजे
सर्वार्थ सिद्धि योग – 06:26 AM से 06:44 PM
रवि योग – 06:44 PM से 06:27 AM, अक्टूबर 23
अष्टमी हवन मुहूर्त – पूरे दिन
नवरात्रि नवमी हवन मुहूर्त 2023 (Navratri Navami Havan Muhurat 2023)
महा नवमी – 23 अक्टूबर 2023, सोमवार
नवमी तिथि प्रारम्भ – 22 अक्टूबर 2023 को 07:58 PM बजे
नवमी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर 2023 को 05:44 PM बजे
नवमी हवन मुहूर्त – सुबह से लेकर शाम 05:44 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग – 06:27 AM से 05:14 PM
रवि योग – पूरे दिन