Home Breaking News 24 June Ka Panchang : शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

24 June Ka Panchang : शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Share
Share

Aaj ka Panchang, 24 June 2023: आज शनिवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.23 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.43 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.48 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 5.24 बजे से 7.16 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.20 बजे से 7.16 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.55 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.47 बजे से 2.43 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.38 बजे से 4.34 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 2.08 बजे से 3.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8.53 बजे से 10.38 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.18 बजे से 9.02 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.57 बजे से 5.41 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.57 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.29 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सिद्धि योग सुबह 5.27 बजे तक रहेगा एवं सुबह 7.19 बजे से अगले दिन सुबह 5.37 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.48 बजे से 3.43 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 3.01 बजे से 4.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  Aaj Ka Panchang, 11 June 2023: आज आषाढ़ अष्टमी तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। todaynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...