Home Breaking News 25 May 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

25 May 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Share
Share

Aaj ka Panchang, 25 May 2023: आज गुरुवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। षष्ठी के साथ ही आज गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग तथा रवि योग भी बन रहे हैं। पूरे दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.13 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.09 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.13 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.00 बजे से 10.57 बजे तक एवं दोपहर 3.30 बजे से 4.25 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.00 बजे से 10.55 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.30 बजे से 4.25 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.20 बजे से 6.15 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.20 बजे से 7.15 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.25 बजे से 7.08 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 2.01 बजे से 3.44 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.35 बजे से 7.17 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.06 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.13 बजे से रात्रि 8.31 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह सूर्योदय से सायं 5.54 बजे तक 4 अति शुभ योग गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग तथा रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.40 बजे से 3.35 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  मोदी के बयान के विपरीत, बदल दी गई है लद्दाख की यथास्थिति : चिदंबरम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles