Home Breaking News Aaj Ka Panchang, 26 July 2023: आज अधिक मास की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और समय
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

Aaj Ka Panchang, 26 July 2023: आज अधिक मास की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और समय

Share
Share

Aaj ka Panchang, 26 July 2023: आज बुधवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि है। पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.19 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.03 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.17 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.27 बजे से 6.21 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.33 बजे से 7.27 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.22 बजे से 9.16 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.20 बजे से 9.03 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.27 बजे से 2.09 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.48 बजे से 9.11 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.37 बजे से 7.19 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.37 बजे से 11.15 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 1.10 बजे से 5.48 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.48 बजे से 3.42 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होगा। अमृत काल दोपहर 3.58 बजे से 5.38 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  नोएडा में लॉ की छात्रा के फ्लैट में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। todaynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

उर्वशी रौतेला का ‘मंदिर’ वाला दावा निकला झूठा, तीर्थ पुरोहितों ने जताई कड़ी नाराजगी

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर से...

Breaking Newsखेल

इन 5 खिलाड़ियों की वजह से घर पर बेइज्जत हुई RCB, चिन्नास्वामी में लगा दी हार की हैट्रिक

आईपीएल के जन्मदिन के मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का...