Home Breaking News शनि देव की पूजा बना है योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ मुहूर्त-नक्षत्र और आज का राहुकाल
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

शनि देव की पूजा बना है योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ मुहूर्त-नक्षत्र और आज का राहुकाल

Share
Share

Aaj ka Panchang, 29 April 2023: आज शनिवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन मां सीता का प्राकट्य होने के कारण इसे सीता नवमी भी कहा जाता है। पूरे दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.58 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.49 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.21 बजे से 9.14 बजे तक एवं दोपहर 12.45 बजे से 1.37 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.21 बजे से 9.14 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.37 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.23 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.08 बजे से 6.01 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.36 बजे से 5.15 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.40 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.29 बजे से 9.08 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.41 बजे से 5.20 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.41 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.24 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.47 बजे से सायं 5.50 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.47 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  देहरादून में सीएम आवास से थोड़ी दूरी पर मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

21वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से शुक्रवार...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

सोसायटी में महिला को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना पड़ा महंगा, पुलिस के भी छूटे पसीने

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसायटी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार चार्ज...