Home Breaking News शिव भक्तों के लिए आज का दिन खास, पंचांग अनुसार जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

शिव भक्तों के लिए आज का दिन खास, पंचांग अनुसार जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Share
Share

Aaj ka Panchang, 3 April 2023: आज सोमवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रदोष तिथि है। प्रदोष सुबह 6.24 बजे आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.45 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.19 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.19 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.49 बजे से 1.39 बजे तक एवं 3.19 बजे से 4.09 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.19 बजे से 4.09 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.39 बजे से 9.29 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.19 बजे से 11.09 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.59 बजे से 12.49 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.43 बजे से 9.17 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.16 बजे से 7.50 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.23 बजे से 10.57 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.11 बजे से 6.45 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 2.37 बजे से 4.22 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  ओवरटेक के चक्कर में महिला की मौत, स्कूटी से उछलकर ट्रक के नीचे आई; मौके पर मौत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...