Home Breaking News गणेश जी पूजा का बना है उत्तम संयोग, पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, आज का राहुकाल
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

गणेश जी पूजा का बना है उत्तम संयोग, पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, आज का राहुकाल

Share
Share

Aaj ka Panchang, 5 April 2023: आज बुधवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी-पूर्णिमा तिथि है। चतुर्दशी सुबह 9.19 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.46 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.06 बजे तथा पूर्णिमा होने के कारण चन्द्रास्त नहीं होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.49 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 11.59 बजे से 12.49 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.00 बजे से 5.50 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.57 बजे से 7.47 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.38 बजे से 9.28 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 7.41 बजे से 9.15 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.24 बजे से 1.58 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.14 बजे से 9.22 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.56 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.12 बजे से 6.46 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.12 बजे से 11.03 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.23 बजे से अगले दिन सुबह 6.13 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगा। आज सुबह 6.14 बजे से 11.14 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  एनआइए थाना पुलिस ने मनीष पौद्दार गैंग के दो बदमाश को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में किया गिरफ्तार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...