Home Breaking News Aaj Ka Panchang 7 May 2024: जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

Aaj Ka Panchang 7 May 2024: जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Share
Share

राष्ट्रीय मिति वैशाख 17, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 25, शव्वाल 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग रात्रि 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। शकुनि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार पितृकार्येषु अमावस्या, श्री टैगोर जयन्ती।

सूर्योदय का समय 7 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 मई 2024 : शाम में 7 बजे

आज का शुभ मुहूर्त 7 मई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 मई 2024 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक।

See also  Aaj Ka Panchang, 6 January 2024 : आज पौष कृष्ण दशमी तिथि, जानें आज के शुभ मुहूर्त का समय

आज का उपाय : आज हनुमानजी को बूंदी के लड्डू और संभव हो तो चोला चढ़ाएं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...