Home Breaking News Aaj Ka Panchang, 8 August 2023: आज सावन कालाष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

Aaj Ka Panchang, 8 August 2023: आज सावन कालाष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Share
Share

Aaj ka Panchang, 8 August 2023: आज मंगलवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज सावन माह में आने वाला मंगला गौरी व्रत भी है। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.10 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.45 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.41 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.26 बजे से 9.19 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.46 बजे से 2.40 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.39 बजे से 7.32 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.26 बजे से 9.19 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.13 बजे से 11.06 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.06 बजे से 10.46 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.46 बजे से 5.26 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.53 बजे से दोपहर 2.12 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.12 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.53 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 1.32 बजे से सुबह 5.55 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.45 बजे से 3.38 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.59 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 8.41 बजे से 10.18 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  आज का पंचांग 15 अगस्त 2023: सावन का सातवां मंगला गौरी व्रत, दर्श अमावस्या, दूर होगा मंगल दोष, जानें शुभ-अशुभ समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। todaynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...