नई दिल्ली। सुमोना चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘मन’ से की थी। सुमोना चक्रवर्ती शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ चुकी हैं। 24 जून को उनका जन्मदिन है। उन्होंने आमिर खान की फिल्म मन में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। सुमोना चक्रवर्ती बर्फी और किक जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं।
सुमोना टीवी पर एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ अक्सर नजर आती हैं। वह पहली बार ‘कहानी कॉमेडी सर्कस’ में नजर आई थी। सुमोना चक्रवर्ती काफी ग्लैमरस भी है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने प्रशंसकों से बात भी करती हैं। इसके चलते उनके प्रशंसक भी उत्साहित रहते हैं।
सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर बिकनी से लेकर सेल्फी और ट्रेवल की तस्वीरें शेयर करती हैं जो कि काफी पसंद की जाती हैं। सुमोना चक्रवर्ती साड़ी पहने भी कई बार नजर आ चुकी है। उनकी साड़ी की चॉइस की लोग काफी सराहना करते हैं। सुमोना चक्रवर्ती जल्द कई शो में नजर आने वाली हैl वह इन सभी शो को लेकर उत्साहित है।
सुमोना चक्रवर्ती कॉमेडी नाइट्स विद कपिल या द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा की पत्नी की भूमिका में अक्सर नजर आई है। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई है। सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा ने कई शो में लोगों को गुदगुदाया है। सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल शर्मा के साथ कई स्टेज शो भी किए हैं। दोनों की जोड़ी काफी फेमस रही है।
सुमोना की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। कोरोना महामारी में वह अक्सर योग या डांस से जुड़े वीडियो शेयर करती नजर आई थी। जिसे काफी पसंद किया गया था।