नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकार पर चल रहे किसानों के धरने में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे। दोनों दलों के नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार और प्राधिकरण को घेरा।
नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए दोनों दल संघर्ष करेंगे। बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर धरना देने की आने की संभावना है।
IAS की तैयारी कर रहे आशीष को पुलिस ने फर्जी केस में फंसाया? युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम
उनके आने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, वह अपने शासनकाल में वह कभी ग्रेटर नोएडा नहीं आए, लेकिन अब किसानों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने के लिए ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन में पूर्व मुख्यमंत्री के आने की तिथि तय हो जाएगी। पुलिस प्रशासन भी उनके आगमन को लेकर सर्तक हो गया है। सोमवार शाम को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई।