Home Breaking News चोरी के आरोपी ने साथी संग मिलकर की थी साधु की हत्या, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर किया खुलासा
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

चोरी के आरोपी ने साथी संग मिलकर की थी साधु की हत्या, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर किया खुलासा

Share
Share

आगरा। आगरा में सिकंदरा के अकबरा में साधु की हत्या आश्रम में चोरी के आरोपित ने अपने साथी संग मिलकर की थी। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि अकबरा के जंगल में आश्रम बनाकर रहने वाले 50 वर्षीय साधु श्रीकांत की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। उनका शव आश्रम के पास एक गड्ढे में मिला था।

साधु के भतीजे ने नामजद कराई थी रिपोर्ट

साधु के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। साधु के भतीजे आकाश ने बच्चू निवासी अकबरा को हत्या के आरोप में नामजद किया था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बच्चू सोमवार को अवधेश के साथ था। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित बच्चू ने बताया कि उसने आश्रम से 38 हजार रुपये व मोबाइल चोरी किया था। श्रीकांत काे उस पर शक था। उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। बच्चू ने चोरी की बात कबूल कर ली

बुलंदशहर में बंदरों के कारण सिपाही को गंवानी पड़ी जान

किस्तों में लौटाए थे रुपये

साधु को 32 हजार रुपये कई किस्त में लौटा दिए थे। जबकि साधु का कहना था कि 50 हजार रुपये चोरी हुए हैं। वह बाकी रकम काे लेकर तकादा करने लगे। जिसके चलते वह गांव छोड़कर चला गया। वह 25 दिसंबर को गांव लौटा तो साधु ने उसे पकड़ लिया था। बच्चू सिंह ने पुलिस काे बताय कि उसने साधु को ठिकाने लगा फैसला किया। सोमवार को वह साथी अवधेश को लेकर आश्रम पर आया। वह कहीं से आ रहे थे। उनसे बचने के लिए छिप गया। साधु अवधेश को अपने साथ आश्रम में ले गए। आश्रम में बिजली नहीं आ रही थी। इसी दौरान वह पहुंच गया। पीछे से सिर में ईंट से प्रहार करके भाग आया। साधु आश्रम से निकलने के बाद सामने बने गड्ढे में गिर गए। उनकी मृत्यु हो गई।

See also  165 मामले सामने आए देश में ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन के अब तक, सरकार ने दी जानकारी
Share
Related Articles