Home Breaking News पूर्व सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रशासन ने 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, भाई की जमानत याचिका भी खारिज
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

पूर्व सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रशासन ने 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, भाई की जमानत याचिका भी खारिज

Share
Share

मथुराः जिले में दूसरे जनपदों के गैंगस्टरों ने अकूत संपित्त अर्जित की है। इसका एक के बाद एक हो रहीं कार्रवाई से खुलासा हो रहा है। एटा के अलीजंग से पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव की मथुरा के छटीकरा में स्थित 15 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन के द्वारा कुर्क किया गया है। रामेश्वर यादव के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव जेल में हैं बंद

मथुरा के छटीकरा में पूर्व विधायक के बेटे सुबोध यादव के नाम से संपत्ति को कुर्क किया गया है। 2022 में पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई थी। प्रशासन के द्वारा रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव के स्वजनों की संपत्ति को खंगाल कर कुर्क करने में जुटा हुआ है। इस समय दोनों भाई जेल में बंद है। प्रशासन दोनों भाइयों के परिवारों के सदस्यों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

बरेली में दो नाबालिग सगी बहनों को ले जाते हुए पकड़े गए युवक, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

जिलाधिकारी ने निर्देशानुसार रामेश्वर यादव की संपत्ति को किया गया कुर्कः एसडीएम सदर तहसील

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीएम सदर तहसील अजय जैन ने बताया कि एटा के जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार गैंगस्टर पूर्व विधायक रामेश्वर यादव की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश थे। जिसके बाद मथुरा के छटीकरा मार्ग स्थित रामेश्वर यादव की 15 करोड़ रुपए की संपत्ति को तहसीलदार और स्थानीय पुलिस के द्वारा कुर्क कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि यह संपत्ति पूर्व विधायक के बेटे के नाम से रजिस्टर्ड थी। जिसको त्वरित कार्रवाई करते हुए कुर्क कर दिया गया है। यह संपत्ति कृषि कार्य हेतु उपलब्ध है।

See also  रोह‍िणी से सेशन कोर्ट में ट्रांसफर हुआ अंजल‍ि की मौत का मामला, 21 को होगी अगली सुनवाई
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

अमीन हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपित गिरफ्तार; पहले संग पी शराब फ‍िर दी दर्दनाक मौत

ऋषिकेश/पौड़ी: ऋषिकेश के ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे अमीन की हत्या मामले में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...