Home Breaking News IAS अधिकारी रामविलास यादव से दिनभर हुई पूछताछ के बाद एक्शन, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

IAS अधिकारी रामविलास यादव से दिनभर हुई पूछताछ के बाद एक्शन, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Share
Share

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार आइएएस राम बिलास यादव से पूछताछ में कई जानकारियां विजिलेंस के हाथ लगी है। राम बिलास यादव के खातों के जांच की गई तो पता चला कि उनके खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं। जब उनसे धनराशि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता है कि धनराशि किसने उनके खाते में डाली है।

विजिलेंस के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने की प्रेस कांन्फ्रेंस

पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में विजिलेंस के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया कि पूछताछ में राम बिलास यादव ने उनकी ओर से अर्जित संपत्ति के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

खर्चों के बारे में नहीं दिया कोई संतोषजनक जवाब

आरोपित अधिकारी ने अपने दिलकश विहार रानीकोठी लखनऊ स्थित आवास, गुडम्बा में स्थित संचालित जनता विद्यालय, नोएडा में क्रय किये गए भूमि की रजिस्ट्री, गाजीपुर जिले में 10 बीघा जमीन, एफडी व खातों में जमा धनराशि, पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में जमा धनराशि एवं पारिवारिक खर्चों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

रात सवा दो बजे आइएएस यादव को किया गया गिरफ्तार

अब तक विवेचना में उपलब्ध अभिलेखों व आरोपित से पूछताछ पर चेक पीरियड में कुल आय 50 लाख 48 हजार रुपये और व्यय तीन करोड़ 12 लाख रुपये होना पाया। आय व्यय की रकम के बारे में भी उन्होंने स्पष्ट नहीं बताया। लंबी पूछताछ के बाद राम बिलास यादव को रात सवा दो बजे गिरफ्तार किया गया।

See also  गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए युवक ने किया कुछ ऐसा, हो गई जेल; जानें पूरा मामला
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...