Home Breaking News नोएडा में दरिंदगी: महिला को बुलाकर ऑटो में दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म… यहीं पर न रुकी हैवानियत
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में दरिंदगी: महिला को बुलाकर ऑटो में दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म… यहीं पर न रुकी हैवानियत

Share
Share

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर घटना का वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान खोड़ा के अजय और गोलू के रूप में हुई है।

कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात दो युवकों ने उसे बहाने से रात में अपने पास सेक्टर-58 क्षेत्र में बुलाया। आरोप है कि दोनों युवक जब ऑटो में पीड़िता के साथ बदसलूकी करने लगे तो महिला ने इसका विरोध किया।

गुहार लगाती रही महिला

इसके बाद आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला युवकों से मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन आरोपित नहीं माने। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची और वहां मौजूद पुलिसकर्मी से अपने साथ हैवानियत की आपबीती बताते हुए मामले की शिकायत की।

शिकायत मिलते की आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। कुछ समय बाद ही आरोपितों को दबोच लिया गया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपित परिवार के लोगों ने उस पर शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाया था। वारदात के बाद से महिला सदमे में है।

डीसीपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  यूपी उपचुनाव: सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग डन, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...