सीतापुर। रामपुर कला के गुलहरिया-चहारपुर सड़क के किनारे गन्ने के खेत मे महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। महिला का सिर व कई अन्य अंग गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस, महिला के सिर की तलाश में जुटी है। सिर मिलने से उसकी पहचान स्पष्ट हो जाएगी।
मंगलवार की देर शाम गांव के बच्चों ने रमाकांत त्रिपाठी के गन्ने के खेत के बाहर खून पड़ा देखा। सूचना परिवारजन और ग्रामीणों को दी। गन्ने के खेत के पास खून का पता चलते ही ग्रामीण जमा हो गए। देखा तो खेत मे महिला का शव पड़ा था। कई अंग कटे थे। सिर भी गायब था।
सूचना पुलिस को दी गई। शव के बारे में पता चला तो थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। महिला के सिर की तलाश हो रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसका सिर नहीं मिला है। देखने से महिला की उम्र करीब 30 वर्ष पता चल रही है।