Home Breaking News 30 घंटे देरी पर एअर इंडिया की यात्रियों से माफी, सबको दिए 350 डॉलर के वाउचर, जानिए पूरा मामला
Breaking Newsराष्ट्रीय

30 घंटे देरी पर एअर इंडिया की यात्रियों से माफी, सबको दिए 350 डॉलर के वाउचर, जानिए पूरा मामला

Share
Share

नई दिल्ली। एअर इंडिया (Air India) ने सैन फ्रांसिस्को की उड़ान में देरी के लिए यात्रियों माफी मांगी है। कंपनी ने प्रत्येक यात्री को 350 डॉलर का यात्रा वाउचर देने की पेशकश की है। एअर इंडिया के बोइंग 777 को निर्धारित समय के अनुसार गुरुवार साढ़े तीन बजे उड़ान भरना था, लेकिन विमान ने 30 घंटे से ज्यादा की देरी के बाद शुक्रवार रात 09.55 बजे राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरी थी।

तकनीकी खराबी, खराब एसी और विभिन्न कारणों से हुई अत्यधिक देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सूत्रों के अनुसार विमान में 199 यात्री थे। विमान भारतीय समय अनुसार शनिवार दोपहर 12.45 बजे सैन फ्रांसिस्को में उतरा।

उड़ान में देरी के लिए कृपया क्षमा करें- क्लास गोएर्श

एअर इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) क्लास गोएर्श ने विमान यात्रियों को लिखे पत्र में कहा, उड़ान में देरी के लिए कृपया क्षमा करें। उड़ान में देरी कई तकनीकी व्यवधानों और अन्य परिचालन बाधाओं के कारण हुई थी। यह पत्र 31 मई को लिखा गया था।

एअरलाइन 350 डॉलर मूल्य का यात्रा वाउचर देने की पेशकश की

पत्र में कहा गया है कि एअर इंडिया ने यात्रियों को भविष्य में यात्रा के लिए ‘350 डॉलर मूल्य का यात्रा वाउचर’ देने की पेशकश की है। यात्रियों के पास वाउचर के बराबर रुपये लेने का विकल्प भी होगा। गौरतलब है कि एक सप्ताह में दूसरी बार सैन फ्रांसिस्को उड़ान में एअर इंडिया के यात्रियों को अत्यधिक देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी

See also  बिना इक्यूवपमेंट इन उपायों से वाकई शेप में आ जाएगा आपका बेडौल शरीर

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अत्यधिक देरी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए शुक्रवार को एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।इससे पहले मुंबई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान एआइ 179, जो 24 मई को शाम चार बजे उड़ान भरने वाली थी 25 मई को लगभग साढ़े पांच बजे रवाना हुई थी।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...