Home Breaking News हैदराबाद से दुबई जा रहे एअर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी, 143 यात्री थे सवार
Breaking Newsराष्ट्रीय

हैदराबाद से दुबई जा रहे एअर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी, 143 यात्री थे सवार

Share
Share

नई दिल्ली। हैदराबाद से दुबई जा रही एयर इंडिया की एक विमान को अचानक मुंबई में लैंड कराया गया। जानकारी के अनुसार, विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। एयर इंडिया A320 विमान में 143 यात्री सवार थे। हालांकि, विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। लैंड करने के बाद विमान से यात्रियों को निकाला गया।

कन्नूर से दोहा जाने वाली फ्लाइट में भी आई थी समस्या

इससे पहले 2 दिसंबर को एक अन्य घटना में कन्नूर से दोहा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। कन्नूर से दोहा के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-1715 को एहतियात के तौर पर मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया था। ऑपरेटिंग क्रू ने एक तकनीकी समस्या देखी और आवश्यक रखरखाव के लिए विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया। यात्रियों को उनकी आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान में भेजा गया था।

देबिना और गुरमीत ने दोनों बेटियों के साथ नए आशियाने में किया गृह प्रवेश

स्पाइसजेट विमान में भी आ चुकी खराबी

इससे पहले इसी तरह की एक घटना में, जेद्दा से कोझिकोड जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को भी तकनीकी कारणों से कोच्चि की ओर मोड़ दिया गया था। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें दूसरी फ्लाइट में भेजा गया। जानकारी के अनुसार इस विमान के टायर में समस्या पाई गई थी।

See also  हवाई यात्रियों को राहत! टिकट ‘डाउनग्रेड’ करने पर पैसेंजर को एयरलाइंस देगी मुआवजा, जल्द जारी होंगे नियम
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...