Home Breaking News अजय देवगन के ‘भोला’ का बजेगा डंका! ‘मैदान’ का होगा आगाज़, क्या है कनेक्शन?
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

अजय देवगन के ‘भोला’ का बजेगा डंका! ‘मैदान’ का होगा आगाज़, क्या है कनेक्शन?

Share
Share

नई दिल्ली।  अजय देवगन (Ajay Devgn) जल्द फिल्म भोला में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए एक्टर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब सिंघम ने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। फिल्म भोला के अलावा अजय की फिल्म मैदान भी काफी चर्चा में है।

इस दिन रिलीज होगा मैदान का टीजर

इसी बीच उनकी ‘मैदान’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मंगलवार को अजय ने एलान किया कि उनकी फिल्म ‘मैदान’ का टीजर ‘भोला’ की रिलीज तारीख यानी 30 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने ‘मैदान’ का नया पोस्टर साझा किया है। अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, ‘एक आदमी। एक विश्वास। एक आत्मा। एक सच्ची कहानी पर आधारित। मैदान में उतरेगा सारा इंडिया। 30 मार्च को टीजर जारी।’

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में होगा बदलाव, Rohit Sharma की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

23 जून को होगी रिलीज

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म का फैंस भी बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले कोरोना की वजह से दो साल इस फिल्म का इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। दर्शकों को मैदान देखने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टीजर रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। फिल्म ‘मैदान’ 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

See also  RBI का सख्त कदम: 4 बैंकों और एक फिनसर्व कंपनी पर लगाया जुर्माना, देखें कहीं आपका बैंक तो नहीं शामिल

पोस्टर के फैंस हुए खुश

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह तो एक ही दिन में डबल खुशी मिलने जैसा है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म को देखे या भाई के टीजर को।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अजय के डबल धमाल का बेसब्री से इंतजार है।

सईद अब्दुल रहीम की है बायोपिक

‘मैदान’ फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म है। उन्हें भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। इस फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार हैं। ‘

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...