जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल आलोक राज को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में बुधवार रात आदेश जारी किया। दरअसल, पिछले महीने बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हो गया था।
Today Amavasya Timings: पंचांग से जानें अधिक मास की अमावस्या का मुहूर्त और राहुकाल टाइम
पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कार्यकाल 7 अक्टूबर को पूरा होने वाला था। आने वाले महीनों में बोर्ड सूचना सहायक, कनिष्ठ लेखाकार और कृषि पर्यवेक्षक सहित कई भर्तियां को निर्धारित करेगा। अब जनरल आलोक राज के कंधों पर राजस्थान में निष्पक्ष भर्ती करवाने का जिम्मा होगा।