Home Breaking News परमाणु हथियार वाले रूस के जिस ‘प्लान’ से घबरा गया था अमेरिका, पुतिन ने उस पर दिया बड़ा बयान
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

परमाणु हथियार वाले रूस के जिस ‘प्लान’ से घबरा गया था अमेरिका, पुतिन ने उस पर दिया बड़ा बयान

Share
Share

मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष में किसी भी तरह के परमाणु हथियार की तैनाती की रूस की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने दावा किया रूस ने सिर्फ अमेरिका के समाना अंतरिक्ष क्षमताएं विकसित की हैं।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया है कि रूस अंतरिक्ष को ध्यान में रखकर परमाणु क्षमता विकसित कर रहा है।

हमारी नीति साफ और पारदर्शी है- पुतिन

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा है कि वॉशिंग्टन का मानना है कि मास्को एंटी सेटेलाइट परमाणु हथियार विकसित कर रहा है, जिसके हमले से सैन्य के साथ ही सभी संचार सुविधाएं बर्बाद हो जाएंगी।

पुतिन ने कहा कि हमारी नीति साफ और पारदर्शी है। अंतरिक्ष में ऐसे किसी भी तरह के हथियार की तैनाती के हम खिलाफ हैं। अंतरिक्ष में हो रहे कार्य दूसरे देशों के कार्यों से अलग नहीं हैं।

रूस के रक्षा मंत्री ने दी अमेरिकी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया

रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहली बात तो अंतरिक्ष में परमाणु हथियार से संबंधित कोई भी परियोजना नहीं है। दूसरी बात यह कि अमेरिका को भी पता है कि यह वास्तव में मौजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस इन बातों के माध्यम से अमेरिकी सांसदों में भय पैदाकर यूक्रेन के लिए अतिरिक्त धन आवंटित कराना चाह रहा है। गौरतलब है कि रूस सहित 130 से अधिक देशों द्वारा हस्ताक्षरित संधि परमाणु हथियारों या किसी अन्य सामूहिक विनाश के हथियारों की अंतरिक्ष में तैनाती पर प्रतिबंध लगाती है।

See also  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, नर्सिंग छात्रा को छत से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...