Home Breaking News हवाई जहाज में अनुपम खेर ने लगाए जय श्रीराम के नारे, राम भक्तों संग पहुंचे अयोध्या, लोग बोले- ‘कश्मीरी पंडितों के..’
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

हवाई जहाज में अनुपम खेर ने लगाए जय श्रीराम के नारे, राम भक्तों संग पहुंचे अयोध्या, लोग बोले- ‘कश्मीरी पंडितों के..’

Share
Share

नई दिल्ली। राम मंदिर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा हो भी क्यों न, सालों के लंबे इंतजार के बाद अब श्री राम लला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे भी अयोध्या पहुंच गए हैं।

कंगना रनोट के बाद अब अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राम भक्तों के साथ फ्लाइट की यादगार यात्रा की झलक दिखाई है। इस वीडियो में वह लोगों के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1749007791753461800?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1749007791753461800%7Ctwgr%5E136b6a8b39b5e41d8d395332c2b954f856148e27%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-anupam-kher-shares-video-of-inside-flight-passengers-chant-jai-shree-ram-23634855.html

हवाई जहाज में लगे जय श्रीराम के नारे

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्लेन में जय श्रीराम के झंडे और अनुपम खेर इसमें बैठे यात्रियों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘सब राम भक्तों के साथ मैं अयोध्या में पहुंच गया हूं। हवाई जहाज में कमाल की भक्ति का वातावरण था। कीर्तन, राम जी की जय जय की गूंज। वाह! हम धन्य हैं। हमारा देश धन्य है। जय श्री राम’।

अभिनेता का यह वीडियो अब वायरल हो गया है, जिस पर तमाम लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर ‘जय श्री राम’ लिखकर अपनी खुशी जता रहे हैं, तो कुछ अभिनेता की आलोचना भी कर रहे हैं।

कंगना ने भी शेयर की तस्वीरें

See also  ॐ, स्वास्तिक, गदा, धनुष… रामलला की मूर्ति में विष्णु के 10 अवतार, बेहद खास है रामलला की मूर्ति

अनुपम खेर से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर अयोध्या पहुंचने के बाद अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह मंदिर में झाड़ू लगाते हुए और रामभद्राचार्य से मिलकर उन्हें नमन करते हुए नजर आईं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बी टाउन और साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। रजनीकांत उनके पूर्व दामाद सुपरस्टार धनुष (Dhanush) भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो रहे हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...

Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार

अलीगढ़: बहुचर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक स्थाई मोड़ पर पहुंच गया है. मडराक...

Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसएन सिंह अल्मोड़ा को मूल विभाग सिंचाई विभाग देहरादून भेज...